{"_id":"5a3569b54f1c1bcf6d8b4653","slug":"the-body-was-thrown-off-the-road-by-killing-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शव की पहचान करने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड पर परसेढ़ा गांव के पास शनिवार की सुबह निर्माणाधीन पानी की टंकी के करीब एक युवती का शव बरामद हुआ। उसके चेहरे पर काले रंग के चोट जैसे निशान हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। उसका यह भी दावा है कि किसी वाहन से लाकर फेंका गया होगा।
शनिवार को युवती की लाश मिलने की सूचना चौकीदार देवनारायण ने पुलिस को दी। एसओ रमेश पटेल और दपसौरा चौकी से फोर्स पहुंची। पुलिस ने आसपास इलाके में मुनादी कराई। ग्रामीण शव को पहचान नहीं सके। युवती की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच आंकी जा रही है। चप्पलों में भट्ठों पर इस्तेमाल होने वाली मिट्टी लगी मिली।
मिट्टी को देखकर इलाके और घाटमपुर के भट्ठों से पुलिस ने संपर्क किया और पहचान के लिए फोटो बांटे। हमीरपुर पुलिस से भी संपर्क किया। जिले के सभी थानों में फोटो भेजी गई। युवती के पैर में मोजा, काले रंग का चमकदार सलवार सूट, लाल रंग का स्वेटर पहने थी। एसओ ने बताया कि युवती आसपास की नहीं है। उसे कहीं से लाकर फेंका गया है। इससे लगता है कि युवती की हत्या की गई है। दूसरे मार्ग पर निर्माण होने की वजह से इसी रूट से सभी वाहनों का आना-जाना है। उसकी लाश भोर पहर ही फेंकी गई होगी।