फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager alive blew

किशोरी को जिंदा फूंका

Sun, 14 Jun 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Sun, 14 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager alive blew

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में एक किशोरी को जिंदा फूंक दिया गया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दंपति और उनके बेटे और बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने पूछताछ के लिए दंपति को भी हिरासत में लिया है। शव का डॉक्टर के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद घटना से पहले किशोरी के साथ की गई मारपीट का खुलासा हो सकेगा। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोनेलाल शुक्ला की बेटी कोमल (17) घर में अकेली थी। लड़की के पिता ने बताया कि पड़ोसी रमेश प्रसाद शुक्ला से खेतों के बंटवारे और पेड़-पौधों को लेकर पुराने समय से विवाद चला आ रहा है। हाल में ही  आम तोड़ने को लेकर भी पड़ोसी के परिवार से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सोनेलाल का आरोपी है कि रमेश प्रसाद शुक्ला और उसकी पत्नी निर्मला देवी, बेटे विनय और बेटी आशा ने घर में अकेला पाकर कोमल को पहले बुरी तरह से पीटा।

इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी बाहर से दरवाजा बंद करके फरार हो गए। उन्होंने बताया कि खेत से घर लौटने पर घटना के संबंध में जानकारी हुई।


उधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दंपति समेत उनके दोनों बच्चों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट लिख ली है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पूछताछ के लिए दंपति को हिरासत में लिया गया है। वहीं, डाक्टर के पैनल के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed