{"_id":"59403750866419865d8b481c","slug":"teen-gharon-se-chor-le-gye-jewar-aur-nagdi","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन घरों से चोर ले गए जेवर और नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से चोर ले गए जेवर और नगदी
फतेहपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू थाने के कठरिया गांव में सोमवार की रात तीन घरों का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवर चुरा ले गए। वारदात से पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन चोरियों से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
कठरिया गांव में बजरंगी प्रजापति की बेटी की सोमवार की रात किशनपुर थाना क्षेत्र से बारात पहुंची थी। लड़के पक्ष की तरफ से नौटंकी का आयोजन था। गांव के कई परिवार घरों में ताला लगाकर नौटंकी देखने गए थे। यह लोग मंगलवार की भोर में अपने घर लौटे।
रामलाल की पत्नी गुजरतिया घर के अंदर सारा सामान बिखरा देखकर सन्न रह गईं। दीवार में पीछे से सेंध लगी थी। इन्होंने बताया कि बक्से का ताला तोड़कर चोर बीस हजार रुपये नगद, सोने की नथुनी, अंगूठी, चांदी की तोड़ियां व कमरपेटी चुरा ले गए हैं। बेटी रानी देवी की शादी तय हो चुकी है। उसके लिए जेवर बनवाए थे। इन्हें भी चोर ले गए।
विज्ञापन
उधर, गांव के बोधन दिवाकर के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इन्होंने बताया कि घर के बक्से में नगदी और जरूरी कागजातों से भरा बैग था। चोर बैग चुरा ले गए हैं। बैग में 12 हजार रुपये नगद, बैंक पासबुक,आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत तमाम दस्तावेज थे। इसी तरह शीतल प्रसाद के घर का ताला तोड़कर चोर 22 सौ रुपये, कागजात और जेवर चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।