फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student murdered bodies dumped in a field

छात्र की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Student murdered bodies dumped in a field
घटनास्थल पर प्रशिक्षु सीओ एएन राय - फोटो : अमर उजाला
 किशनपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता छात्र का शव शनिवार को अरहर के खेत में पड़ा मिला। पूरे शरीर में नाभि से पेट तक अंदर के अंग गायब थे। इससे आशंका है कि किडनी निकालने के लिए छात्र की हत्या की गई है। पुलिस भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर रही। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।  इनमें एक महिला भी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के नरौली निवासी जमराज निषाद का बेटा नितीश (13) उर्फ कल्लू गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह 25 जनवरी की शाम खेत में गया था। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर 27 को गुमशुदगी लिखाई। शनिवार सुबह खेत में गए ग्रामीण ने कल्लू का शव देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कल्लू का शव पूरी तरह से क्षत विक्षत था। रीढ़ की हड्डी ही पूरे शरीर को जोड़े थी। पसली के नीचे से नाभि तक का आगे-पीछे का हिस्सा गायब था। जबकि शरीर के ऊपर और नीचे का हिस्सा पूरी तरह ठीक था।
विज्ञापन



चमड़ियां काली पड़ चुकी थीं और उधड़ने लगी थीं। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सगे भाइयों दीपू यादव, बबलू यादव के अलावा ललुवा उर्फ लल्लू निषाद और उसकी पत्नी भानमती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पिता का कहना है कि उसकी इन लोगों से रंजिश नहीं है पर जिस तरह से उसके बेटे का शव मिला है, उससे लगता है कि किडनी बेचने के लिए उसके पुत्र को मार डाला गया। पुलिस ने दोनों भाइयों व महिला को हिरासत में लिया है। एक फरार है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि पेट फाड़ने का तरीका किसी एक्सपर्ट का मालूम पड़ रहा है। मांस में लालिमा होने से यह भी कयास लगाया जा रहा है कि पेट फाड़ने का काम एक दिन पहले ही हुआ होगा। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी दीपू भागा हुआ है। उसके मिलने के बाद हत्या की सही वजह सामने आ सकती है। व्यक्तिगत रंजिश, आशनाई और किडनी  निकालने के बिंदुओं पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed