फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six people killed in accidents

हादसों में छह लोगों की मौत

Sun, 22 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six people killed in accidents

जिले में शनिवार को हादसे दर हादसे हुए। हाइवे पर

विज्ञापन
सड़क हादसों में एक युवक,  किशोर व विवाहिता ने दम तोड़ दिया। हादसे से गुस्साए युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर हंगामा किया। प्रशासन व पुलिस अफसरों के समझाने पर माने तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले एक व्यक्ति व वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी।

शहर के नउवाबाग हाइवे पर साइकिल सवार नितिन गोस्वामी (21) को कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस से जमकर गाली गलौज की।

मृतक के भाई ने सीएम तक को मोबाइल में घटना की सूचना देने का दावा करके पुलिस कर्मियों को वर्दी उतरवा देने की धमकी दे डाली। सीओ सिटी वंदना सिंह व नायब तहसीलदार जितेंद्र गौतम ने परिजनों के किसी तरह से समझाकर शांत कराया और फिर शव का पोस्टमार्टम कराया।

नितिन सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरेताजमहमूदपुर (सनगांव) निवासी इंद्रपाल का बेटा था। वह अपने भाई संजय के साथ शनिवार दोपहर साइकिल से सब्जी लेने शहर आ रहे थे। नउवाबाग तिराहा पार कर रहे थे, तभी इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार दोनों भाई उछलकर गिरे।

तभी ट्रक ने नितिन को रौंद डाला। हादसे की खबर पर सीओ सिटी पहुंची। पुलिस ने मलवां थाने को ट्रक रोकने के लिए सूचना दी। उधर, मलवां थाने के पास ट्रक छोड़कर चालक खलासी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पिकअप में रखवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

भाई संजय ने आरोप लगाया कि पुलिस देर से पहुंची है। फिर भाई ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा काटा। ऐतराज पर पुलिस से बदसलूकी हुई। नितिन के दूसरे भाई अंबुज ने किसी को फोन लगाकर कोतवाल को फटकार लगाने की बात कही। अंबुज ने दावा किया कि उसकी सीधे बात मुख्यमंत्री से हुई है। मृतक नितिन सात भाइयों संजय, अनुज, अजय, नीलू, अंबुज, राहुल, हिमांशु में छठवें नंबर का था।

 थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली हाइवे पर शिवप्रकाश (13) को तेज रफ्तार बोलेरो ने शनिवार सुबह टक्कर मार दी। किशोर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। देहुली गांव निवासी मोहनलाल का पुत्र शिवप्रकाश  सुबह जंगल जाने के लिए हाइवे पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर जा रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा।

खागा कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के पास खागा- किशनपुर रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार 20 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई और पति मामूली रूप से घायल हुआ।

किशनपुर कस्बा निवासी प्रियंका अपने पति अनुज सिंह के साथ नगर आ रही थी। पति अनुज ने त्रिलोचनपुर गांव के पास आगे जा रहे तांगे से बचने में बाइक की गति धीमी कर दी। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

ट्रेन हादसों में तीन की गई जान
 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले एक व्यक्ति व वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धरमंगलपुर मजरे बघौली गांव निवासी छोटेलाल (62) शुक्रवार को अपनी बेटी विमला देवी के घर खागा गए थे।

वहां से छोटी बेटी रेखा की शादी के लिए वर देखने ट्रेन से सिराथू कौशांबी निकले थे। वह शुक्रवार की शाम तक घर नहीं आए। दामाद बनवारीलाल खोजने निकला लेकिन कुछ पता नहीं चला।

जीआरपी पुलिस ने शनिवार सुबह खंभा नंबर 907/08 के पास डाउन लाइन में वृद्ध का क्षत विक्षत हालत में शव पाया। जीआरपी ने ट्रेन से गिरकर मौत होना बताया है। उसकी जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए शिनाख्त हो सकी।

उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक 58 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया। इनकी भी मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने का अनुमान है। पुलिस ने बताया कि सतनरैनी और रसूलाबाद क्रासिंग के बीच टेक्सारी बुजुर्ग गांव के पास ट्रेन से वह गिरा है।

खागा प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कुकरा गांव के पास शनिवार को 65 वर्षीय महिला का शव कुकरा क्रासिंग के पश्चिम की ओर खंभा संख्या 912/27 के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला है। रेलवे के पोर्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि किसी ट्रेन से गिर कर वृद्धा की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed