{"_id":"5ad24b734f1c1b64098b4918","slug":"shot-sp-leader-in-bindaki","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव में रहने वाले सपा नेता पर शनिवार की रात घात लगाकर बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्हें एक गोली पीठ पर लगी है। सीएचसी में उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। परिवार में दहशत का माहौल है। वारदात के पीछे राजनैतिक वर्चस्व की बात कही जा रही है। जिगनी गांव निवासी सफीउल्ला खां सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह खेती के साथ ट्रैवल्स का भी काम करते हैं। शनिवार को वह पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता की मां के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद बिंदकी से अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे।
परिजनों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कुशारा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पीठ में लगने से सफीउल्ला लहूलुहान होकर गिर पड़े। लोगों को मदद के लिए दौड़ता देख हमलावर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ अभिषेक तिवारी, कोतवाल एपी तिवारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सपा नेता को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। छानबीन में पता चला है कि दो हमलावरों ने तमंचे से गोली मारी है। हालांकि दूसरी ओर चर्चा है कि सफीउल्ला हमलावरों में से कुछ को पहचानते हैं। इन्हें एक-दो दिन से अपने खिलाफ षड्यंत्र का आभास हो गया था। जिसकी चर्चा इन्होंने कुछ मित्रों से की भी थी। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। हालांकि उनका कहना है कि गांवदारी व राजनैतिक वर्चस्व बढ़ता देख किसी ने ऐसी हरकत की है।