{"_id":"57225d774f1c1b6330a91a95","slug":"shed-burns-down-on-the-old-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलता छप्पर वृद्धा पर गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलता छप्पर वृद्धा पर गिरा, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : demo
थाना क्षेत्र के सिठौरा मजरे के करकटिहा पुरवा में गुरुवार को चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लगने से वृद्धा जिंदा जलकर मौत हो गई। बताते हैं कि वृद्धा जलता छप्पर ऊपर गिरते समय भाग नहीं सकी और हादसे का शिकार हो गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विधवा वृद्धा मेड़िया(75) सुबह छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर धू-धूकर जलने लगा। वह बाहर की ओर भाग पाती इससे पहले ही जलता हुआ छप्पर वृद्धा के ऊपर गिर गया। छप्पर के नीचे दबने से वह भाग नहीं पाई और जलकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाकर छप्पर हटाया तो वृद्धा की मौत हो चुकी थी। पति सुखदेव की तीन साल पहले मौत हो चुकी है और उसका बड़ा बेटा महेश मुंबई में नौकरी करता है। महेंद्र और धीरेंद्र गांव में ही रहकर पढ़ाई करते हैं। घटना केे समय दोनों घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम और राजस्व कर्मियाें की रिपोर्ट के बाद मृतक आश्रित को आर्थिक मदद दी जाएगी।