फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarraf store 22 thousand Tppebaji

सर्राफ की दुकान में 22 हजार की टप्पेबाजी

Wed, 30 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sarraf store 22 thousand Tppebaji

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सर्राफ गली में सर्राफ

विज्ञापन
शैलेंद्र की दुकान से नाबालिगों ने ग्राहक से 22 हजार रुपये की टप्पेबाजी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना से सर्राफा मंडी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

कोतवाली क्षेत्र के रारी गांव निवासी शफाक ने सर्राफ की दुकान से मंगलवार की शाम आठ हजार रुपये के  आभूषण खरीदे थे। उन्होंने जेब से हजार रुपये की गड्डी से आठ हजार रुपये निकाल कर सर्राफ को दिए और फिर दुकान से चले गए।

देर शाम को वापस शफाक दुकान पहुंचे और 22 हजार रुपये काउंटर पर छोड़कर जाने की बात कहकर हंगामा करने लगे। सर्राफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें शफाक के रुपये जेब में डालते समय एक किशोर और किशोरी दुकान में दिखाई पड़े।

जब शफाक जेब में रुपये डाल रहे थे तभी किशोर ने पॉलीथीन लगा दी थी। शफाक ने रुपये अपनी जेब के बजाए पॉलीथीन में डाल दिए। कोतवाल केके यादव ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed