फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarraf killed 15 million robbery

सर्राफ की हत्या कर 15 लाख की लूट

Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sarraf killed 15 million robbery

बकेवर थाना क्षेत्र में दुबेपुर मोड़ के पास शुक्रवार

विज्ञापन
सुबह बोलेरो सवार बदमाशों ने सर्राफ आशुतोष की गोली मारकर हत्या कर दी। कार में साथ बैठे चाचा रमाकांत को भी तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद दो बैग लेकर भाग निकले। बैग में 35 हजार रुपये, 15 किलो चांदी व चार सौ ग्राम सोना व मोबाइल था। कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। उधर, वारदात से गुस्साए परिजनों, इलाकाई लोगों ने थाना घेर कर नारेबाजी की। एसपी राजीव मेहरोत्रा ने लोगों को समझाया, भरोसा दिया कि टीमें बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

आशुतोष उर्फ लालू(26) जहानाबाद कस्बे के ठकुरन गली निवासी सर्राफ एवं बर्तन व्यवसायी शशिकांत शुक्ला के बेटे थे। इन्होंने देवमई कस्बे में छह साल पहले अपने चाचा रमाकांत उर्फ श्यामजी के साझे में सर्राफा की दुकान खोली थी।

शुक्रवार सुबह नौ बजे वह चाचा के साथ अपनी कार से दुकान जा रहे थे। थाने से तीन किमी दूर बकेवर मुसाफा मार्ग पर दुबेपुर मोड़ के पास एक सफेद रंग की बोलेरो में सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका।

बदमाशों ने अपनी बोलेरो आशुतोष के कार के सामने तिरछी लगा दी। कार से उतरते ही आशुतोष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। चिल्लाने व विरोध करने पर बदमाशों ने चाचा को भी तमंचे की बट से पीटा।

इसके बाद बदमाश दोनों बैग लेकर भाग निकले। रास्ते से गुजर रहे एक होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूटकांड से गांव और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाकर थाना घेरा और नारेबाजी करने लगे। एसपी ने पहुंचकर सभी को समझाया। इधर, एसएचओ ने मृतक के चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed