फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan's brother gave it

प्रधान के भाई ने दे दी जान

Thu, 27 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother gave it
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
चांदपुर थानाक्षेत्र में एक शख्स ने मंगलवार रात गांव के बाहर निजी नलकूप में जान दे दी। पुलिस को पास में ही जहरीले पदार्थ की डिब्बी भी मिली है। पोस्टमार्टम में विसरा रखा गया है। भरसा केवटरा गांव निवासी सुरेंद्र निषाद(32) मंगलवार को घर से रिश्तेदारी में सजेती थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव गए थे।
विज्ञापन


देर रात वहां से लौटने पर नलकूप में ही सो गए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो सुरेंद्र को अचेत देख घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने मृत देख पुलिस को सूचित किया। सुरेंद्र के भाई प्रधान वीरेंद्र निषाद ने अपनी तहरीर में अचानक मौत दिखाते हुए शक जताया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन का कहना है कि सुरेंद्र की पत्नी पूनम की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी के वियोग में यह अधिक शराब पीने लगा था। मौके पर जहरीले पदार्थ की डिब्बी भी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि मामला खुदकुशी का है। परिवार में बेटा शनि(6), शशि (4), पुत्री शिवानी (8) हैं। इनकी देखरेख भाई वीरेंद्र का परिवार करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा रखा गया है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed