फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Piranpur Balwa's fourth accused arrested

पीरनपुर बलवा का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Piranpur Balwa's fourth accused arrested
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर इलाके के गोलीकांड और बलवे के मामले में पुलिस के हत्थे चौथा आरोपी चढ़ा है। पुलिस  ने उसे बुधवार को जेल भेजने की कार्रवाई की है। अभी तक मामले में पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पीरनपुर इलाके में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन



पीरनपुर निवासी राजा के घर में छेड़खानी का विरोध करने पर एक पक्ष के  लोगों ने धावा बोला था। फायरिंग में राजा व चांदबाबू घायल हुए थे। कानपुर हैलट में इनकी हालत में सुधार आ चुका है। इधर, पुलिस ने नौ नामजदों में गोलीकांड के मुख्य आरोपी सांभा, शेखू उर्फ साजिद को वारदात की रात धर दबोचा था।
विज्ञापन


बलवाइयों में डब्बू ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। घायल पक्ष ने डब्बू और उसके पक्ष के लोगों को गांजा तस्कर बताया है। आरोपियों में शानू पुत्र लल्लू को पुलिस ने ज्वालागंज से बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया है। मुराइनटोला चौकी इंचार्ज मोहम्मद परवेज ने बताया कि आरोपी शानू बलवे में शामिल था। उसे कोर्ट के सामने पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। मामले में पोटर, लकी, कंजा, यासीन, बबलू आरोपी फरार हैं। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed