फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pick-up exploded, six injured

पिकअप में विस्फोट, छह लोग घायल

Wed, 27 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Wed, 27 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pick-up exploded, six injured

कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानगर हाईवे पर मंगलवार देर शाम कानपुर जा रहे पिकप में विस्फोट हो गया। पिकअप में सवार एक व्यक्ति के झोले में विस्फोटक सामग्री भरी थी, जिसकी वजह से यह विस्फोट हुआ। घटना में पिकअप सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कानपुर की ओर जा रही पिकअप नंबर यूपी 77 टी 6444 के पीछे हिस्से में छेद्दू पासवान  पत्नी शंकुतला व सात साल के बेटे प्रमोद  सोथरापुर कोतवाली खागा, रणविजय निवासी काजीपुर थाना सैनी कौशांबी, गुलाब सिंह निवासी कस्बा मलवां और रियाज पुत्र जमील निवासी सरसौल कानपुर बैठे थे।
विज्ञापन


ये सभी कानपुर की ओर जा रहे थे। पिकअप शाम को सुल्ताननगर बाईपास पर जैसे ही पहुंची, तभी जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके के बाद पिकअप छोड़कर ड्राइवर सलमान और नौशाद निवासी रामादेवी कानपुर नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे सवारियों के साथ बैठा रियाज घायल अवस्था में भागने लगा। यह देख भीड़ ने रियाज को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रियाज समेत सारे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि धमाके के बाद घायल हालत में रियाज भाग रहा था।


उसके  पास दो झोले थे, जिसमें विस्फोटक भरा था। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि रियाज विस्फोटक लेने रायपुर मुआरी थाना हथगाम आया था। यहां से विस्फोटक लेकर जा रहा था। कोतवाल आरएस सोनकर ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। विस्फोटक बेचने वालों की जांच की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed