{"_id":"9f7ba09d1b36ac9e88b2b58d14972ca1","slug":"on-highway-at-gun-point-cash-and-jewellery-worth-of-six-lakhs-looted-from-jewellers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तमंचे के बल पर सर्राफा कारोबारियों से छह लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर तमंचे के बल पर सर्राफा कारोबारियों से छह लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र हाइवे पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े कार सवार सर्राफा कारोबारियों से साढ़े छह लाख रुपये के जेवरात एवं नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
शहर के शांति नगर निवासी प्रेम सोनी व पूर्वी पनी निवासी सोहन सोनी गुरुवार सुबह कार से हंसवा बाजार जा रहे थे। दोनों कारोबारी बिलंदा हाइवे पर आनंदी माता मंदिर में दर्शन के लिये रुके थे।
विज्ञापन
तभी पीछा करते हुए पहुंचे बदमाशों ने सर्राफ की कार के बगल में अपनी बाइक सटा दी। वे कार का गेट खोले ही थे कि बदमाशों ने तमंचा सटा दिया।
कार में रखे सोने, चांदी के गहनों से भरे बैग, नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मौके पर एक राहगीर को कारोबारियों ने रोका और उसके मोबाइल से चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज छोटेलाल पटेल पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सर्राफा कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि बदमाश पैशन प्रो बाइक से आए थे, जिसका नंबर यूपी 71/0879 लिखा था।
घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया। सीओ थरियांव वंदना सिंह और थानेदार शुभ नारायण भी मौके पर पहुंचे।
सर्राफ प्रेम सोनी ने बताया कि बदमाश जेब से 25 हजार नकदी, मोबाइल और बैग में पांच किलो चांदी के जेवरात, सोने के 50 ग्राम वजन के जेवरात लूट ले गए हैं।
वहीं सोहन सोनी ने बताया कि सोने, चांदी के करीब ढाई लाख कीमत के जेवरातों से भरा बैग लूटा है। पुलिस ने इलाकाई लोगों से पूछताछ की। पता चला कि बदमाश थाने की ओर भागे थे और एकारी मोड़ से किसी गांव की ओर घूम गए।