फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine people injured in pick-up in school rescue

छात्रा को बचाने में पिकप पलटी, नौ लोग घायल

Thu, 03 May 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 03 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nine people injured in pick-up in school rescue
सीएचसी बिंदकी में रोते बिलखते घायलों के परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
बकेवर थाना क्षेत्र के मुगल रोड हाईवे में फुटहा पुल के पास छात्रा को बचाने में पिकप पलट गई। चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल दिखा।  
विज्ञापन


बुधवार को नगर बिंदकी के पैगंबरपुर निवासी पिकप चालक जीतेंद्र के साथ मोहल्ले के बकरी व्यापारी महावीर (45), राजू (30), जीतू (28), कल्लू (50), नीलू (38), राजाराम (60), सिंपू (25), महरहा गांव निवासी साजन (30) सभी बकरी खरीदने जहानाबाद बाजार से लौट रहे थे। फुटहा पुल के पास आगे जा रही टेपो से उतरी छात्रा अचानक सड़क पार करने लगी।
विज्ञापन


उसे बचाने में पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार सभी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। इसकी जानकरी मिलते ही पैगंबरपुर से चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर के भाई पिंटू सोनकर, सभासद राहुल गुप्ता घायलों के परिजनो को लेकर सीएचसी बिंदकी पहुंच गए। तभी वहां रोने बिलखने पर कोहराम मच गया। यहां इलाज के दौरान महावीर, जीतेंद्र को छोडक़र सभी की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने सदर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed