{"_id":"5921dd714f1c1b3c6a536217","slug":"looted-by-the-masked-crooks-on-the-strength-of-tamanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Mon, 22 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बकेवर में लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (बिंदकी)। बकेवर कस्बे में रविवार रात बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सब्जी विक्रेता के घर लूटपाट की। वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बकेवर कस्बे के सब्जी विक्रेता मन्नीलाल कुशवाहा के घर के बगल कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली निवासी भइयालाल गुप्ता का मकान खाली पड़ा है। शनिवार रात बाइकों से आए बदमाशों ने खाली पड़े मकान की गैलरी का ताला तोड़ा और छत के रास्ते मन्नीलाल के घर में घुस गए। यहां सो रहे गृहस्वामी उसकी पत्नी लीलावती, बेटा अर्जुन (22), कानपुर में रहने वाले बड़े बेटे भोला की पत्नी स्वाती (24) को तमंचा सटा दिया। कहा कि आवाज की तो गोली मार देंगे। इसके बाद किसी को उठने का मौका ही नहीं दिया। मन्नीलाल के मुताबिक बदमाश अलमारी में रखे 14 हजार रुपये, पत्नी की पायल, तोड़िया, बहू के बाले, मंगलसूत्र, नाक की कील तक उतरवा लिया। करीब एक घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से निकल गए। सुबह प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कितने बदमाश थे, इस पर भ्रम
पीड़ित परिवार ने घटना के बाद पहुंची पुलिस और लोगों को बताया कि चार बदमाशों ने तमंचा सटा दिया था। इसके बाद पांच बदमाश लूटपाट में लगे थे। दूसरी ओर थानाध्यक्ष का कहना है कि नौ बदमाश की बात सुनकर दोपहर में फिर उन्होंने पीड़ित और प्रधान दोनों को बुलाया। पीड़ित ने लिखकर दिया कि चार बदमाश ही थे, जिसे उसने देखा है। विरोधाभासी बयान के चलते बदमाशों की संख्या को लेकर भ्रम बन गया है।
विज्ञापन
मोर पंखी कलर का था एक का बाल
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि एक बदमाश का बाल मोरपंखी कलर का रंगा था। वह सभी से अलग लग रहा था। दो बदमाशों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। तमंचा देखने और धमकाने से किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं की।
------