लोडर पर पथराव कर तीन लाख की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग (फतेहपुर)। फतेहपुर-कानपुर हाईवे पर लोडर पर पथराव कर बदमाशोें ने रविवार रात तीन लाख दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पुलिस ने मालिक की तहरीर पर चालक के खिलाफ ही गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि रात तक वह रुपयों की बरामदगी नहीं करा पाई। लोडर मालिक व चालक गोपाल गुप्ता कानपुर कारवालो नगर का रहने वाला है। वह अपनी लोडर में न्यू देवकी इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग कंपनी सागर मार्केट के कारोबारी मनोज कुमार चौरसिया का अक्सर माल सप्लाई करने जाता था। मनोज चौरसिया कानपुर अनवरगंज के रहने वाले हैं। चालक गोपाल और खलासी श्रीकांत प्रजापति रविवार को फतेहपुर शहर वर्मा चौराहे की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में एलसीडी और टीवी का माल लेकर आया था। माल का कैश लेकर चालक और खलासी वापस कानपुर जा रहे थे।
औंग थाना क्षेत्र हाईवे के रानीगंज के पास लोडर में बदमाशों ने पथराव किया। शीशा फूटने पर चालक ने लोडर रोक दी। चालक का आरोप है कि चार बदमाशोें ने हमला किया और कैश का थैला लूटकर फरार हो गए। रात को ही कैश लुटने की खबर चालक ने कारोबारी मनोज कुमार को दी। कारोबारी रातों रात औंग थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चालक मलवां और मुरादीपुर में रुका था। उसने मलवां में समोसे खरीदे और शराब भी पी। वहीं उनका तीसरा साथी भी पहुंचा। उसे ही चालक ने रुपये दे दिए। मनोज कुमार की तहरीर पर चालक, खलासी के खिलाफ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है। मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर उन्होंने लूटपाट की दी थी। पुलिस ने अपने हिसाब से रिपोर्ट लिख ली है।