{"_id":"58752f1c4f1c1be165ba9c51","slug":"liters-of-liquor-were-recovered-and-destroyed-several-hundred-quintals-lhn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ लीटर शराब बरामद कई क्विंटल लहन नष्ट कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ लीटर शराब बरामद कई क्विंटल लहन नष्ट कराया
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
लहन नष्ट करती आबकारी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने मंगलवार को जमकर छापेमारी की। आबकारी अधिकारी पीसी पाल के निर्देश पर मलवां थाना क्षेत्र के बरमदपुर, दीवान का पुरवा, सहिली गांव में छापेमारी कर टीम ने 42 लीटर शराब बरामद की।
पांच क्विंटल लहन नष्ट कराया। टीम ने आरोपी मटरू, ननका, सावित्री, बक्षराज, राजकली के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद कल्यानपुर हाईवे पर ढाबे के सामने गुमटी से बेची जा रही 14 क्वार्टर शराब बरामद की। शहर के बेरुईहार में छापेमारी कर 35 लीटर शराब दो क्विंटल लहन बरामद किया।
खागा के नई बाजार से डेढ़ क्विंटल लहन नष्ट किया है। औंग पुलिस ने दस लीटर शराब के साथ लोधन का पुरवा निवासी प्रदीप को बनियन खेड़ा के पास से पकड़ा है। इधर, गाजीपुर थाने के शाह चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने अरूण कुमार निवासी शाह को दस लीटर कच्ची शराब के साथ धरा है। थरियांव पुलिस ने राजेंद्र निवासी सचौली को पांच लीटर शराब संग धरा है।