{"_id":"a322cfed726a0659b70987b0dcb04da2","slug":"lalauli-invalid-chew-gutkha-factory-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललौली में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललौली में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में शनिवार को पुलिस ने छापामार कर अवैध गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में तैयार माल, दो गुटखा बनाने और पैकिंग करने की मशीन समेत करीब दस लाख का कच्चा माल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दरियाबाद गांव में एसओ मनोज पाठक ने टीम के साथ शनिवार दोपहर अशफाक पुत्र मुश्ताक के घर में छापा मारकर अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी है।
पुलिस को काफी दिनों से से इस फैक्ट्री के चलने की सूचना मिल रही थी। सटीक सूचना पर पुलिस ने अशफाक के बंद पड़े मकान में दबिश दी। मकान के अंदर मिक्सचर मशीन, पैकिंग मशीन, जनरेटर, दो क्विंटल सुपारी, तराजू बांट, दो बोरी तंबाकू, 50 बंडल आम आदमी ब्रांड के रेपर, गरी, इलायची, लौंग समेत गुटखा बनाने की सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसओ मनोज पाठक ने बताया कि करीब तीन महीने से फैक्ट्री चल रही थी। आरोपी गुटखा बनाने का लाइसेंस नहीं दिखा सका है। फैक्ट्री रात को ही चलाई जाती थी।
फैक्ट्री में काम करने के लिए पड़ोसी इलाकों से ग्रामीण बुलाए जाते थे। रातभर में फैक्ट्री में पचास हजार का माल तैयार कर लिया जाता था। इसके बाद दिन में तैयार माल को बांदा, हमीरपुर में बेचा जाता था।
विज्ञापन
कच्चा माल आरोपी कानपुर से खरीदकर लाता है। यहां पर आम आदमी गुटखा ब्रांड तैयार किया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है।