फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kidnapping of child if no ransom

फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या

Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of child if no ransom
परिवार के साथ रेहान - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली के जलालपुर गांव से बुधवार को अगवा दस साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजन गुरुवार को पुलिस की शरण में पहुंचे। वह सक्रिय हुई। एएसपी ने कमान संभाली और तीन युवक पूछताछ के लिए उठाए गए। दूसरे गांव के एक शख्स की निशानदेही पर घर से कुछ ही दूरी पर एक खाली पड़े  घर के कमरे में शव दफन मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


जलालपुर निवासी नवाब सेठ मुंबई में अपने भाइयों के साथ रहकर फेरी व बड़े मेलों में दुकान लगाने का काम करते हैं। करीब एक माह पहले गांव आए थे। वह बुधवार की शाम शहर से घर पहुंचे। उन्हें उनका कक्षा तीन में पढ़ने वाला बेटा रेहान(10) नहीं दिखा। पत्नी शबनम ने पूछने पर दोपहर के तीन बजे खेलने जाने की बात कही। इसके बाद कोचिंग जाने का अंदाजा लगाया। नवाब बेटे को खोजने के लिए कोचिंग पहुंचे। वहां कोई पता नहीं लगा। परिवार गांव में घूमकर रेहान को खोजने लगा। इसी दौरान ही नवाब के मोबाइल पर फोन आया कि पांच लाख रुपये का बंदोबस्त कर दे दो।
विज्ञापन


अपहरणकर्ता ने तीन दिन का वक्त दिया। परिवार के लोग रात भर हैरान रहे। उन लोगों ने गुरुवार को घटना की पुलिस को खबर दी। पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। एएसपी विनोद कुमार के निर्देशन पर क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने में जुट गई। गुुरुवार की रात आरोपी जिगनी गांव के इसरार समेत तीन लोगों को पुलिस ने उठाया। इसरार के मामा जुग्गन का जलालपुर गांव में ही मकान है। जुग्गन के मुंबई में रहने की वजह से वही घर की देखभाल में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ पर इसरार ने बच्चे की हत्या कर मिट्टी में दफन करना कबूल किया। पुलिस आरोपी को लेकर जुग्गन के घर पहुंची। वहां खुदाई चालू कराई। पुलिस ने गांव को छावनी बना दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया है। आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed