{"_id":"5900ee3c4f1c1bbc62c0bf7a","slug":"kidnapping-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोरी से गैंगरेप
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को दबोचकर गांव के दो युवकों ने मंगलवार को बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उलाहना देने पर दोनों पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई। पीड़िता का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। किशोरी घर से कुछ दूर मंगलवार शाम हैंडपाइप में पानी भरने गई थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि हैंडपाइप के पास मौजूद गांव के ही दो युवक किशोरी को अगवा कर ले गए।
गांव किनारेखंडहर में किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर बारी बारी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची। आपबीती बताई। किशोरी की मां एक आरोपी के घर अपने बेटे व भतीजे के साथ उलाहना देने जा रही थी।
रास्ते में आरोपी पिता के साथ मिल गया, उलाहना देने पर वे भड़क उठे। आरोपियों ने उन लोगों को अपशब्द कहे और पीटने लगे। पिटाई के दौरान आरोपी के पिता ने बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसआई महादेव प्रसाद ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।