फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inter-state gang leader killed in Fatehpur

फतेहपुर में इंटर स्टेट गैंग लीडर की हत्या

Thu, 02 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inter-state gang leader killed in Fatehpur
मृतक कल्लू के पिता से पूछताछ करते सीओ और एसओ। - फोटो : अमर उजाला

खागा (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के थुरियानी गांव में हिस्ट्रीशीटर कल्लू निषाद (40) की मंगलवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव बुधवार दोपहर खेत में मिला। पुलिस दो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर इनकी तलाश कर रही है। साथ ही कई बिंदुओं पर जांच करके हत्या के कारण भी तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर कल्लू निषाद, थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल के मजरे कुम्हारन डेरा निवासी राजबहादुर निषाद का बेटा था। राजबहादुर ने बताया कि वह मंगलवार को घर से कचहरी की तारीख और जमीन के कागजातों की नकल लेने खागा गया था।
विज्ञापन


शाम को थुरियानी में गांव के प्रकाश और श्रीचंद्र के साथ शराब ठेके पर देखा गया था। इसके बाद रात को घर नहीं लौटा। वे लोग खोजबीन करते रहे। ग्रामीणों से बुधवार सुबह रामकेशन के खेत में बेटे की लाश पड़ी होने की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। घटनास्थल का सीओ अतुल चौबे ने जायजा लिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि राजबहादुर की तहरीर पर प्रकाश और श्रीचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कल्लू 12 सदस्यों के  गैंग का मुखिया था। पड़ोसी जिलों तक वारदातें करने की वजह से पुलिस ने उसके गैंग पर स्टेट लेवल की मुहर लगा दी थी। कल्लू पर 24 अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस सबसे पहले आशनाई के बिंदु पर पड़ताल

कर रही है। पुलिस को सुराग लगा है कि उसका किसी महिला से संबंध था। दूसरी रंजिश चुनाव की हो सकती है। क ल्लू प्रधान पद का प्रत्याशी रहा है। तीसरे नंबर पर पुरानी रंजिश पर भी जांच कर रही है। कल्लू की प्रकाश और श्रीचंद्र से भी पुरानी खुन्नस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed