फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   High voltage current ran in the house, household ash

घर में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, गृहस्थी राख

Wed, 11 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
High voltage current ran in the house, household ash
रानी कालोनी के एक घर में लगी आग से जला गृहस्थी का सामान - फोटो : अमर उजाला

शहर की रानी कालोनी में सोमवार रात बिजली की घरेलू लाइन में दौड़े हाई वोल्टेज करंट से घर में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की गृहस्थी जल गई। फायरब्रिगेड ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के पास स्थित रानी कालोनी में डीएसपी दफ्तर के पीछे फूलचंद्र रावत का घर है। सोमवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद फूलचंद्र परिवारीजनों समेत घर की छत पर सोने चले गए। इस समय क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही थी। करीब दो बजे बिजली सप्लाई शुरू होते ही घर की लाइन में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे घर में आग लग गई।
विज्ञापन


छत पर सो रहे परिजनों को पता ही नहीं चला। धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने पर पड़ोसी जगे तो फूलचंद्र के घर से आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। शोरगुल सुन कर जागा फूलचंद्र का परिवार किसी तरह आग से घिरे घर से बाहर निकला। सूचना के पंद्रह मिनट बाद आई दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से टीवी, फ्रिज, कूलर आदि सामान के अलावा सात क्विंटल गेहूं, चावल और 40 हजार रुपये के जेवर भी जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed