{"_id":"58c986ca4f1c1b1d6132bb12","slug":"gangraped-with-fellow-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान ने साथी संग महिला से गैंगरेप किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान ने साथी संग महिला से गैंगरेप किया
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। होली पर्व पर रंग खेलने के बहाने घर में घुसे आरोपियों ने एक महिला के साथ मंगलवार की दोपहर में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाने के एक दरोगा पर भी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना असोथर थाने के एक गांव की है। महिला का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर में खाना पका रही थी। पूर्व प्रधान रामकिशोर पासवान और संजय दर्जी घर में घुस आए थे। दोनों रंग लगाने के बात कहने लगे। उसके मना करने पर आरोपियों ने पकड़ लिया। उसके ही कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों को घर से जाते वक्त उसकी सास ने देख लिया। उसने घटना की 100 नंबर पर सूचना दी। पीड़िता को पुलिस थाने लेकर गई। पीड़िता ने बुधवार को एसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि थाने के एक दरोगा ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाया है। उसके पति को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला प्रधानी चुनाव की रंजिश का है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानपति की तलाश हो रही है। बुधवार को गैंगरेप की दर्ज कराई एफआईआर साजिश हो सकती है। दोनों पक्षों के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश पुरानी चली आ रही है।
विज्ञापन