{"_id":"592c6d5d4f1c1bed1abdacf0","slug":"gangrape-hostage-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को दो दिनों तक बंधक बना गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को दो दिनों तक बंधक बना गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 30 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय दलित छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित दो दिन बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। वह शनिवार को घर से जंगल गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे जंगल में पड़ोसी गांव का गुड्डू उर्फ अभिषेक यादव अपने दो साथियों संग मिला। तीनों ने उसे दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और एक बाइक में बैठाकर अगवा कर ले गए। उसे एक निर्माणाधीन जगह पर रखा। वहां गुड्डू और उसके साथी बारी-बारी से गैंगरेप करते रहे। दुष्कर्म के बाद वहीं चेहरे और हाथ पैर में कपड़ा बांधकर चले जाते रहे। उसके साथ कई बार आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इमारत में सोमवार की दोपहर चरवाहे पहुंचे थे। तभी उसे किसी तरह से खोला और मुक्त कराया। दहशत में मौके से भागकर किसी तरह घर पहुंची। इधर, परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। पीड़िता को गांव के पास ही परिजन मिले। उसने आपबीती परिजनों को बताई। सीओ केडी सिंह मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। सीओ ने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। कार्यवाहक एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन