{"_id":"58af3ac14f1c1b701cb2469e","slug":"forty-hours-of-innocent-missing-bodies-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस घंटे से लापता मासूम का तालाब में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालीस घंटे से लापता मासूम का तालाब में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
अफजल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में लापता पांच साल के अफजल का गुरुवार को गांव के ही तालाब से शव बरामद हुआ। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या कर फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत डूबने से होने की बात सामने आई है।
अफजल सिमौर गांव निवासी लल्लू का बेटा था। लल्लू मुंबई के सेन इलाके में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी परवीन गांव में बच्चों के साथ रहती है। मतदान के लिए लल्लू मुंबई से घर आया था। सबसे छोटा बेटा अफजल 21 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी खोजबीन कर परेशान हो गए थे। इसके बाद थाने में शाम को सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की थी। लल्लू के घर के सामने कम पानी से भरा तालाब है। उसमें अफजल का गुरुवार को शव उतराता ग्रामीणों ने देखा।
ग्रामीणों की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे। पूरे गांव में घटना की खबर से सनसनी फैल गई। चेहरे पर चोटों के निशान देख पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या के बाद तालाब में शव फेंका गया है। बेटे के मुंह से खून निकल रहा था और उसके चेहरे पर चोट लगी थी। मां परवीन, बहन सबीना, नूरीन व भाई जैद, नूरन का रो-रोकर हाल बेहाल रहा है। एसओ सुभाष यादव का कहना था कि प्रथमदृष्टया बच्चे की तालाब में गिरने से डूबकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थित साफ हुई है। उसकी मौत दो दिन पहले पानी में डूबने से हुई थी।