फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father and son in the attack on the electoral revenge , death of father

पिता-पुत्र पर चुनावी रंजिश में हमला, पिता की मौत

Mon, 04 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Father and son in the attack on the electoral revenge , death of father

मलवां थानाक्षेत्र में चुनावी खुन्नस के चलते एक गुट

विज्ञापन
ने दलित पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा। कानपुर के हैलट में भर्ती पिता की शनिवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा निवासी रामपाल (57) अपने बेटे अरविंद के साथ शुक्रवार शाम बाइक से गांव में लगा मेला देखने गए थे। पिता-पुत्र को लौटते समय एक जगह रोक लिया गया।

अरविंद ने बताया कि गांव के ही जीतू, पप्पू पटेल, अनुरुद्ध, राज कटियार व रमेश ने बाइक रोक ली। इसके बाद यह कहकर पीटना शुरू कर दिया कि चुनाव में वोट नहीं दोगे तो रहोगे कैसे?

इसके बाद जब तक हम लोग लहूलुहान नहीं हो गए वे लोग पीटते गए। वह दूसरों की मदद पाने के लिए गांव की तरफ भागा लेकिन पिता को आरोपियों ने पकड़ लिया। उन्हें बेरहमी से पीटा। पिता की छाती में अंदरूनी चोटें आई।

रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कानपुर रेफर कर दिया गया, वहां हैलट में पिता की मौत हो गई।

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

फिलहाल अरविंद और आरोपियों के बीच मामूली कहासुनी की बात कही जा रही है। रामपाल की मौत बीमारी के कारण भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed