फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dip into the pool , killing innocent

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

Sun, 26 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 26 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में शनिवार को एक मासूम की तालाब में डूबने
विज्ञापन
से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी बड़ी बहन भी साल भर पहले इसी तालाब में डूब गई थी।

गांव निवासी बलबीर सिंह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ खेत में काम करने चला गया था। घर पर उसके बच्चे मौजूद थे। दो साल का करन खेलते-खेलते घर के सामने स्थित तालाब में फिसल कर डूब गया। दूसरे बच्चों ने इसकी खबर परिजनों को दी।

इस पर वे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तालाब में बच्चे की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान मासूम का शव उतराता दिखाई पड़ा। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल करन की चार साल की बहन स्वाती की भी इसी तालाब में डूबकर मौत हो गई थी।

अब बलबीर के बच्चों में उसकी बड़ी बेटी राधा (13), चांदनी (4) और पुत्रों में विक्रम (11) विमल (9) कल्लू (8) हैं। घटना की खबर राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल अजय कुमार मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed