{"_id":"5aec9c8a4f1c1b9d098b8225","slug":"death-of-husband-by-truck-collision-wife-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर
fatehpur
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को शुक्रवार दोपहर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, पत्नी गंभीर घायल है। महिला को कानपुर रेफर किया गया है।
उन्नाव जिले में हसनगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर कोइया गांव निवासी गंगा नरेश(50) की औंग थाने के गलाथा गांव में भंडारी के घर ससुराल है। वह भंडारी की बेटी की शादी में शामिल होने पत्नी अंजलि के साथ गए थे। विदाई के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गलाथा गांव से हाईवे मोड़ पर इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए । एंबुलेंस से दंपति को पीएचसी भेजा। पीएचसी में डाक्टरों ने गंगा नरेश को मृत घोषित कर दिया। अंजलि को कानपुर के लिए रेफर कर दिया । थानेदार आरके पटेल ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।