फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of clerk and teacher in road accident in Fatehpur

फतेहपुर में सड़क हादसे में लिपिक व शिक्षक की मौत

Sat, 14 Oct 2017 12:33 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sat, 14 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death of clerk and teacher in road accident in Fatehpur
घटनास्थल पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। सड़क हादसे में पंडित नेहरू इंटर कालेज के लिपिक व शिक्षक की मौत हो गई। दोनों कालेज बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

कानपुर की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी कमल किशोर अग्निहोत्री (55) पंडित नेहरू इंटर कालेज में लिपिक थे। स्कूल से छूटने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

उनके साथ स्कूल के शिक्षक चांदपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ंदा गांव निवासी  सतेंद्र पांडेय उर्फ मनीष (32) भी थे। वे भिखनीपुर के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक कर आगे निकले थे कि सामने से आए दूसरे बाइक सवार जाफरगंज निवासी शिवचंद्र (22) से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क पर गिरे शिक्षक व लिपिक को कुचलते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। आसपास के लोगो ने लिपिक व शिक्षक के अलावा तीसरे घायल को अमौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से शिक्षक और लिपिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


इस बीच लिपिक को सठिगवां स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया॥ जबकि शिक्षक की कानपुर के निजी अस्पातल में मौत हो गई।

घायल शिवचंद्र का अमौली सीएचसी में इलाज चल रहा है। लिपिक और शिक्षक की मौत की खबर से इंटर कालेज के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

लिपिक के तीन बेटे आशीष, आलोक, रामजी हैं।  एसओ आरके पटेल ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक लिपिक हेलमेट लगाए थे। ट्रैक्टर ने कमर के हिस्से को कुचला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed