{"_id":"1d32ff0a6ec8f80f7a6948a997c43bce","slug":"clay-digging-three-girls-hostage-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खोदने पर तीन लड़कियों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी खोदने पर तीन लड़कियों को बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर विंधा में मिट्टी खोदने को लेकर तीन लड़कियों को एक पक्ष ने बंधक बनाकर मारापीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर चार घंटे बाद पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों ने हंगामा कर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शनिवार को गांव कृपालपुर निवासी राजाराम निषाद की पुत्रियां गीता, ज्ञानमती, अर्चना गांव के बाहर ग्राम समाज की भूमि पर मिट्टी खोदने गई थी।
तभी गांव के दबंग जयराम निषाद की पत्नी चतुरनियां, पुत्र नीरज, गोविंद ने मिट्टी खोदने से मना किया, जिस पर हुए विवाद में तीनोें लड़कियों को अपने घर के अंदर घसीट ले गए और बंधक बनाकर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। इससे तीनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना जहानाबाद पुलिस को ग्रामीणों ने दी लेकिन पुलिस चार घंटे बाद पहुंची। तभी ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने तीनाें घायल लड़कियों को सीएचसी ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
काफी समझाने बुझाने के बाद लड़कियों को सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने हालत चिंताजनक देख फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया है। पिता से पुिलस ने तहरीर ली है।