फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Charges of Golmaal from Afsar-Babu combine

अफसर-बाबू गठजोड़ से गोलमाल का आरोप

Fri, 28 Apr 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Charges of Golmaal from Afsar-Babu combine
धन निवेश
फतेहपुर।
विज्ञापन

मनरेगा और चतुर्थ राज्यवित्त की वार्षिक योजना में प्रस्तावित कार्यों से इतर आठ कार्य का अनुमोदन हुआ। पैसा भी रिलीज करा लिया गया। लाखों रुपये के इस गोलमाल मेें हंसवा ब्लाक के अफसर-लिपिक के गठजोड़ का आरोप लगा है। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी जे. के सामने यह भांडा फोड़ा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 की तैयार हुई मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना में कार्य संख्या एक से 88 तक काम कराए जाने थे। बीडीओ, आरईएस जेई व ब्लाक प्रमुख ने प्राक्कलन तैयार कराकर डीआरडीए के जरिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति 27 मार्च 2017 को हासिल की। इसमें 41.39 लाख के सापेक्ष 16.56 लाख का ईएफएमए प्रणाली से भुगतान की स्वीकृति भी करा ली गई। इसमें पूरी भट्ठा से सखियांव नहर पुल की नहर पटरी में मिट्टी की पुराई, औरेई नहर पुल से सातों रोड तक मिट्टी पुराई, रिठवां से मूसीपुर तक मिट्टी की पुराई, धरमपाल पासी के घर से सातों डेरा तक मिट्टी पुराई, मंडासरांय पक्की सड़क से मलांव सरहद तक मिट्टी पुराई, सखियांव से चकीवा चौराहा पक्की सड़क से मीरपुर तक मिट्टी पुराई व सरांय मोहन सलेमपुर से नौबस्ता टावर से सखियांव पक्की सड़क तक मिट्टी की पुराई के कार्य शामिल हैं। इनमें से एक भी कार्य कार्ययोजना की लिस्ट में शामिल नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि मनरेगा के साथ ही चतुर्थ राज्य वित्त सेमरा संपर्क मार्ग से धनाजीपुर तक खंड़जा निर्माण में भी खेल किया गया। यह संपर्क मार्ग तत्कालीन बीडीओ राजीव गुप्ता के कार्यकाल में 2015 में बना था। पांच साल पहले इस मार्ग की मरम्मत का कोई प्रावधान नहीं है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक दो दिन में छुट्टी से लौट रहीं सीडीओ सी. इंदुमति से जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed