फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cedkhani prevent the assault on the Sohde

छेडख़ानी से रोकने पर शोहदे ने की मारपीट

Mon, 08 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cedkhani prevent the assault on the Sohde

शहर के एक मोहल्ले में चार माह से छात्रा और उसके

विज्ञापन
परिवार को शोहदा तंग कर रहा है। विरोध करने पर शोहदे ने रविवार को छात्रा की मां के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। शोहदे को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके ही है। घटना कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय के छात्रा के साथ हुई है। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी संग पड़ोसी पवन विश्वकर्मा छेडख़ानी करता है।

वह रविवार सुबह अपने कुछ साथियों के साथ घर के बाहर खड़ा होकर बेटी के बारे में गलत बात कर रहा था। यह सुनकर पत्नी ने बाहर आकर आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर पवन ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी।

घर के लोग बाहर आए तो आरोपी फरार हो गया। तभी पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। बता दें कि शोहदे से परेशान होकर परिजनों ने छात्रा को स्कूल भेजना बंद कर दिया था।

कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि तहरीर पर चौकी इंचार्ज मुराइन टोला को जांच के आदेश दिए है। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश की गई लेकिन वह फरार हो गया है। उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed