फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cattle theft, robbery arrested three vicious

मवेशी चोरी, लूटपाट के तीन शातिर गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cattle theft, robbery arrested three vicious
धरे गए बदमाशों की जानकारी देते सीओ अतुल कुमार - फोटो : अमर उजाला

धाता पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। ये गैंग इन दिनों किसानों के मवेशी चुरा रहा था। आरोपियों के बेचे गए मवेशियों की रकम साढ़े सात हजार रुपये, तमंचा कारतूस, सोलर लाइट की बैट्री, तीन चोरी के मोबाइल पुलिस ने बरामद किए।

विज्ञापन


 खागा सर्किल कार्यालय में सीओ अतुल कुमार चौबे ने बताया कि धाता कस्बे से छह दिन पहले मंजू देवी की भैंस चोरी हो गई थी। इसके अलावा जिले भर में मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही थी। एसएचओ सुरेश चंद्र तिवारी बदमाशों के खबर पर सिहारी पट्टी गांव देव स्थान भुइयन बाबा मंदिर के पास पहुंचे।
विज्ञापन


फोर्स ने घेराबंदी कर खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव निवासी अलीम उर्फ आफताब, खलीफा उर्फ नौशाद और कौशांबी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजूपुर गांव निवासी कलीम गिरफ्तार कर लिया। जबकि खंतवा गांव का हाशिम उर्फ चांद और धाता थाना क्षेत्र निदौरा गांव निवासी मैनुद्दीन फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीम के पास से तमंचा व दो कारतूस, मवेशियों की बिक्री का 2500 रुपये, चोरी का मोबाइल और किशनपुर थाना क्षेत्र से चोरी सोलर लाइट की बैट्री बरामद की। इसके खिलाफ करीब 13 मामले दर्ज हैं। आरोपी खलीफा से एक बैट्रा, 2500 रुपये नगद, चोरी का मोबाइल और कलीम से 2500 रुपये नगद और मोबाइल बरामद हुआ है।

सीओ ने बताया कि मंजू देवी की भैंस किराए के वाहन में चोरी कर उन्नाव ले गए थे। फरार बदमाश चांद उन्नाव में भैंस को 15 हजार रुपये में बेच आया था। सबके बंटवारे में 25-25 सौ रुपये ही आए थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि मलवां थाना क्षेत्र के बड़ाबगहा गांव से दो माह पहले तीन भैंस चुराई थी। किशनपुर की सोलर लाइटें सरकारी योजना के तहत लगी थी। जिनकी कीमती बैटरियां भी चोरी की थीं। गैंग ने कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है।


अलीम उर्फ आफताब पर हथगाम, सरायअकिल व धाता में लूट, हथगाम, धाता व खखरेरू में आर्म्स एक्ट, हथगाम व खखरेरू में हत्या का प्रयास, हथगाम व धूमनगंज इलाहाबाद में चोरी, पैंइसा कौशांबी में डकैती, धाता और खखरेरू में क्रमश: एक्साइज एक्ट व  एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed