फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother-in-law poisoned, death of sister in law

देवर-भाभी ने जहर खाया, भाभी की मौत

Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law poisoned, death of sister in law
ट्रामा सेंटर के बाहर पड़ा दीपक - फोटो : अमर उजाला
क्योटरा मोहल्ला में किसी बात से क्षुब्ध होकर नाबालिग देवर और नवविवाहिता भाभी दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर दोनों को सीएचसी ले जाया गया। इसके बाद दोनों रेफर होकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई। देवर को नाजुक हालत में कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है। हैलट में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत जहानाबाद के क्योटरा मोहल्ला के बाबूलाल के बड़े बेटे सुशील निषाद का इसी 12 जुलाई को नीलम (20) से विवाह हुआ था। नीलम हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्यौंरा गांव निवासी मथुरा प्रसाद की बेटी थी। सुशील सूरत में प्राइवेट जॉब करता है। उसी के साथ मझला भाई दीपक (16) भी रहता था। वह दीपावली में घर आया था। शुक्रवार दोपहर  लगभग 12 बजे दीपक और नीलम ने एक साथ जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों को जहानाबाद के अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख दोनों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। आक्सीजन देने के बावजूद नीलम को बचाया नहीं जा सका। दीपक की भी लगातार बिगड़ती जा रही हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर से हैलट कानपुर भेज दिया गया। जहानाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार राय ने बताया कि नीलम के मायके पक्ष से किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। आत्महत्या करने के मामले की वह अपने स्तर से पड़ताल करवा रहे हैं। प्रथमदृष्टया परिवार में ही कोई कलह लग रही है। अब वह किस वजह से है, इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस संबंधों आदि सभी बिंदुओं को लेकर चल रही है।
विज्ञापन




नवविवाहिता नीलम की सास रामरती ने बताया कि वह गुरुवार को खेत में पानी लगाने के लिए पति बाबूलाल के साथ गई थी। रात भर पानी लगाया। सुबह 11 बजे के आसपास घर लौटी तो बहू ने खाया नहीं बनाया था। इस बात को लेकर उसने बहू को डांट दिया था। मंझले बेटे को इस बात पर डांटा कि वह खाना पकाने के लिए भाभी से कह सकता था। उसे क्या पता था कि इस डांट पर दोनों आत्मघाती कदम उठा लेंगे। बड़े बेटे सुशील को भी सूचना दिलवा दी है। वह वहां से चल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed