फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Broken locks of four stores , three flew goods

चार दुकानों के तोड़े ताले, तीन से उड़ाया माल

Sun, 24 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Broken locks of four stores , three flew goods

हाईवे पर शुक्रवार की रात चार दुकानों के ताले टूटे।

विज्ञापन
तीन दुकानों से चोर नगदी और हजारों रुपये का माल समेट ले गए। इन चोरियों ने पुलिसिंग की कलई खोल दी है। रात में पुलिस ठंड में जकड़ी रही और चोर आराम से अपना काम करते रहे। हाईवे पर ही ऐसा छह दिन पहले भी हुआ था। चोरियों का तरीका भी एक जैसा ही है। इससे एक ही गैंग के चोरियों में सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी घटनाओं को मुरादीपुर चौराहे के आसपास की दुकानों पर अंजाम दिया गया है। इलाकाई व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दहशत है।

नकदी के साथ शराब भी उठा ले गए चोर
मुरादीपुर चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। दुकान का शटर जैक  के जरिए उठाया गया। इसके बाद चोर अंदर घुसे। दुकान के ठेकेदार कानपुर निवासी रामकिशोर के मुताबिक चोर दुकान से 10 हजार रुपये की नकदी और 10 हजार कीमत की शराब चोरी कर ले गए।

मेडिकल स्टोर से नगदी व दवाएं ले गए
मुरादीपुर चौराहे से पहले साहू मेडिकल स्टोर है। इस दुकान का भी शटर जैक  लगाकर उठाया गया है। इसके बाद चोर अंदर दाखिल हुए। मेडिकल स्टोर संचालक राकेश साहू निवासी गहरूखेड़ा गुनीर थाना कल्यानपुर ने बताया कि उसकी दुकान से सात हजार रुपये की नकदी और दस हजार कीमत की दवाइयां चोरी हुई हैं। उसकी दुकान का सारा माल बिखरा पड़ा था।

चैनल में ताला होने से बच गई सर्राफ की दुकान  
मुरादीपुर चौराहे से बिंदकी रोड पर सोनम ज्वैलर्स के नाम से  बिंदकी निवासी मनोज सोनी का प्रतिष्ठान है। वह प्रतिदिन घर से दुकान आते जाते हैं। उनकी दुकान में चोरों ने जैक  लगाकर शटर उठा लिया था। इसके बाद चैनल में ताले लगे होने से दुकान में घुस नहीं पाए। इससे सर्राफ की दुकान में घटना होने से बच गई। मनोज ने बताया कि इलाकाई लोगों में दुकान का शटर टूटने की खबर दी थी। इससे उनके होश उड़ गए थे।

वारदात-4
मुरादीपुर चौराहे से कुछ दूरी पर केशव गुप्ता की परचून व चाट की दुकान है। दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दस हजार का माल पार किया है। केशव ने बताया कि वह शनिवार सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें शटर टूटा मिला।

पुलिस पिकेट के 100 मीटर रेंज में वारदातें
मुरादीपुर चौराहा पुलिस ड्यूटी का प्वाइंट है। यहां हर रात पुलिस की मोबाइल पिकेट लगती है। पिकेट के आसपास सौ मीटर रेंज में वारदातें की गई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

हाल में शटर तोड़कर हुई चोरियां
14 जनवरी को मलवां कस्बे में भारत गैस एजेंसी में चोरी
14 जनवरी को मलवां कस्बे में परचून की दुकान में चोरी
1 दिसंबर चौडगरा में शादी घर में चोरी
2 दिसंबर थरियांव में मोबाइल शॉप में चोरी
3 दिसंबर डीडीओ के आवास पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed