{"_id":"58bb07ce4f1c1bc309830e62","slug":"bindki-farmer-abducted-demanded-a-ransom-of-25-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदकी से किसान अगवा, 25 लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिंदकी से किसान अगवा, 25 लाख की फिरौती मांगी
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के गंधर्पी गांव से सुतली खरीदने निकला किसान दो दिन से लापता है। शनिवार की रात भाई के मोबाइल पर 25 लाख की फिरौती मांगे जाने से पूरा परिवार सकते में है। सर्विलांस और एसओजी टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
गंधर्पी गांव निवासी अनीस (27) लघु कृषक परिवार से है। वह प्राइवेट दुग्ध कंपनी में काम भी करता है। भाई राजू ने बताया कि गुरुवार को भाई बोरा सिलने के लिए सुतली लेने की बात कहकर घर से निकला था। उसने कहा था कि यदि खजुहा में सुतली नहीं मिली तो बकेवर जाएगा। रात तक न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई। अगले दिन छानबीन में भी अनीस का कुछ पता नहीं चला। राजू के मुताबिक शुक्रवार की रात उसके मोबाइल पर फोन आया कि अनीस को सही सलामत चाहते हो तो 15 लाख रुपये का बंदोबस्त करो।
बकौल राजू उन लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शनिवार की रात फिर फोन आया और इस बार रकम बढ़ाकर 25 लाख कर मांगी गई। वह लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिवार की स्थिति 25 लाख रुपये फिरौती देने जैसी नहीं लगती। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लेनदेन के चक्कर में तो अनीस कहीं चला नहीं गया है। टीमें लगा दी गई हैं। जिन नंबरों से फोन आया उसे भी ट्रेस कराया जा रहा है। बता दें कि अनीस की शादी हो चुकी है और एक बेटा भी है। फिरौती मांगे जाने के बाद से पूरा परिवार दहशत में आ गया है।