फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike stolen, knife attack

बाइक चोरी करते टोका तो चाकू से हमला

Mon, 21 May 2018 11:27 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Mon, 21 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike stolen, knife attack
घायल अवध बिहारी - फोटो : amarujala
   फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा में सोमवार बाइक चोरी करते टोकने पर पड़ोसी ने किसान पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। नाक और माथे पर घाव हैं। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

गढ़ीवा मोहल्ला निवासी अवध बिहारी दीक्षित (50) खेतिहर काश्तकार हैं। निजी मकान के अंदर बाइक खड़ी करने की जगह नहीं है। ऐसे में वह बाइक दरवाजे पर खड़ी कर उसे लोहे की चेन से खिड़की में फंसाकर ताला बंद कर देते हैं। अवध ने बताया कि सोमवार की भोर खिड़की के पास खटपट की आवाज सुनकर बाहर निकले, तो पड़ोसी अभिषेक उर्फ राजन चेन काटकर बाइक चुराने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर राजन ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। नाक और माथे पर घाव हैं। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पड़ोसियों से पूछताछ में युवक को नशे का लती बताया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि इनमें तीन-चार दिन से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। यह हमला उसी वजह से होना बताया जा रहा है। छानबीन चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed