फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नलकूप में बदमाशों का धावा, दंपति को किया लहूलुहान

नलकूप में बदमाशों का धावा, दंपति को किया लहूलुहान

Tue, 09 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नलकूप में बदमाशों का धावा, दंपति को किया लहूलुहान
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव में रविवार देर रात लूट के इरादे से आधा दर्जन बदमाशों ने नलकूप में धावा बोल कर दंपति को लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने महिला के गले का मंगल सूत्र और कान से टॉप्स नोंच लिए। पति भी घायल है। पीड़ित ने रात में ही 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


धमना खुर्द गांव निवासी सूरज प्रसाद वर्मा (62) पत्नी राज किशोरी, बेटे ललित कुमार की पत्नी अंकिता के साथ गांव किनारे निजी नलकूप में रहते हैं। देर रात जब सभी लोग सो रहे थे, तो आधा दर्जन बदमाशों ने नलकूप पर धावा बोल दिया। उसी समय गृहस्वामी की अचानक नींद खुल गई और पेशाब करने के लिए पास में ही बैठ गया।
विज्ञापन


अचानक पहुंचे लोगों को देख टोकाटाकी की। इसके बाद बदमाश गृहस्वामी पर दरवाजा खुलवाने का दबाव बनाने लगे। बहू अपने चार साल के बेटे को लेकर नलकूप के अंदर सोई थी। गृहस्वामी पत्नी के साथ बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे। शोर सुनकर पत्नी की नींद खुली तो बदमाशों ने उसे भी दबोच लिया और गले से सोने का मंगल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र और कान से सोने के टॉप्स नोच लिए। इससे राजकिशोरी के कान फट गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने पर गृहस्वामी ने शोर मचाया, तो गांव के लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

इसके बाद रात में ही बदमाशों ने जहानाबाद थाने के पड़ोसी गांव अलियापुर में एक भैंस खोली, लेकिन जानकारी होने पर बदमाश भैंस छोड़ कर भाग गए। नलकूप मालिक सुबह चांदपुर थाने पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन ने यह कहकर टाल दिया कि साहब नहीं हैं। पुलिस चौकी अमौली का मामला है वहीं पर तहरीर दे देना। इसके बाद पीड़ित

पुलिस चौकी इंचार्ज अमौली दिनेश कुमार से मिलकर तहरीर दी। चौकी इंजार्च ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित गृहस्वामी पत्नी सहित अमौली के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष कैलाश नाथ ने बताया कि अवकाश के बाद दोपहर में लौटे हैं। मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नलकूप में बदमाशों का धावा, दंपति को किया लहूलुहान
वृद्ध दंपति नलकूप के बाहर सो रहे थे, वृद्धा का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स नोंच ले गए
चांदपुर थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव में हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed