{"_id":"59ece9324f1c1b60678b6d36","slug":"91508698418-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम सेंटर में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम सेंटर में हजारों की चोरी
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। खजुहा पीएचसी के हसोलेखेड़ा गांव के एएनएम सेंटर में शनिवार की रात चोरी हो गई। एएनएम दीपावली त्योहार में ताला बंद कर घर चली गई थीं। फायदा उठाते हुए चोरों ने हाथ साफ कर दिया। एएनएम का कहना है कि दूसरी बार चोरी हुई है। कोतवाल ने बताया चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस को लगाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के हसोलेखेड़ा सेंटर की एएनएम शिवपती ने बताया कि वह सेंटर में ही रहती हैं। दिवाली के दिन ताला बंद कर घर चली गई थीं। उन्हें रविवार की सुबह ग्रामीणों से एएनएम सेंटर का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। मौके पर आकर देखा तो अंदर सामान बिखरा था। अरहर की दाल, गैस चूल्हा, घी, साबुन, चार कुर्सी, चांदी की तोड़िया, सोने की माला और 13 हजार रुपये चोर उठा ले गए।
एएनएम ने बताया कि इससे पहले भी सेंटर में चोरी हो चुकी है। उधर, कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि पहले वाला मामला उनके समय का नहीं है। इस वारदात को जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
छेड़छाड़ से रोकने पर छीना मंगलसूत्र
बिंदकी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गंगुवापुर गांव की एक महिला ने छेड़छाड़ से रोकने पर मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि शनिवार की रात उसके शौहर किसी काम से बाहर गए थे। वह घर में अकेली थी। गांव के ही शराफत, राजन व प्यारे घर में घुस आए, छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मंगलसूत्र छीन कर भाग खड़े हुए। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
जहानाबाद में धड़ल्ले से हो रहा पशुवध
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद। भले ही जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में पशुवध को लेकर जवाबदेहों पर कार्रवाई हुई है। कोड़ा जहानाबाद की है तो यहां की पुलिस पर इसका तनिक असर नहीं है। रोजाना बड़ी तादाद में पशुओं का वध कर उन्हें बाहर भेजा जा रहा है। आरोप है कि यह काम पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। कस्बे कस्योड़ा, रज्योड़ा, किला के पास व काजीटोला में पशुवध का खेल अर्से से चल रहा है। पशुओं को काटने के बाद इन्हें चार पहिया वाहनों में भरकर बिंदकी, घाटमपुर, हमीरपुर और कानपुर भेजा जा रहा है। पशुओं को आसपास की बाजारों से खरीद कर लाया जा रहा है। चर्चा तो यहां तक है कि कस्बे से पशुओं को अंर्तराज्यीय वधशालाओं में भी भेजा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हुई।
एएनएम सेंटर में हजारों की चोरी
- दीपावली मनाने ताला बंद कर घर चली गईं थी एएनएम
- इससे पहले इसी एएनएम सेंटर में और हो चुकी है चोरी