फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver arrives to report e-rickshaw theft, alleges police assault; police deny the claim.

Delhi NCR News: ई-रिक्शा चोरी की शिकायत लेकर पहुंचा चालक, बोला-पुलिसकर्मी ने पीटा, पुलिस ने नकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। बाहरी-उत्तर दिल्ली के यादवनगर इलाके में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो में वह रोते हुए आरोप लगा रहा है कि जब वह अपने वाहन की चोरी की शिकायत दर्ज कराने गया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने से इनकार किया है।पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि समीर नामक व्यक्ति आठ सितंबर को अपने ई-रिक्शा की कथित चोरी की शिकायत करने समयपुर बूथ पहुंचा था। उसने आरोप लगाया था कि उसका ई-रिक्शा दीना नामक व्यक्ति ने चुरा लिया है। पुलिस ने बताया कि समीर और दीना एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जांच के दौरान पाया गया कि चोरी की कोई घटना नहीं हुई थी और ई-रिक्शा समीर के पास ही था।

पुलिस ने कहा कि कार्यवाही दर्ज की गई और पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में ई-रिक्शा चालक रोते हुए यह दावा करता नजर आ रहा है कि उसका वाहन चोरी हो गया था और जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया तो एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि उसकी जांच में सामने आए तथ्य वीडियो में लगाए गए आरोपों का समर्थन नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article