फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लापता मासूम बच्ची की हत्या, अंग कटे मिले

लापता मासूम बच्ची की हत्या, अंग कटे मिले

Tue, 26 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लापता मासूम बच्ची की हत्या, अंग कटे मिले
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव में होली के दिन से गायब मासूम बच्ची का शव सोमवार की शाम नाले के किनारे बरामद हुआ। कुत्ते शव को नोच रहे थे। ग्रामीणों ने मासूम के परिजनों को सूचना दी। मासूम की हत्या के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड जाम लगा दिया। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


नंदापुर निवासी मुकेश कुशवाहा की बाइस महीने के बेटी कंचन कुशवाहा 21 मार्च को पड़ोसी बच्चों के साथ घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। पहले परिजनों ने मासूम को खोजबीन की। पता न चलने पर दूसरे दिन 22 मार्च को मासूम के बाबा रामखेलावन की तहरीर पर बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। सोमवार शाम सैमसी और नंदापुर गांव के मध्य स्थित नाले के समीप कुछ लोगों ने मासूम का शव पड़ा देखा, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। शव पड़े होने की सूचना पर मासूम के परिजनों ने मौके पर पहुंच पहचान की। एक हाथ और पैर गायब था। परिजन शव
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली ले गए। बकेवर थाने के सुजावलपुर गांव निवासी बच्ची के फूफा मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि भतीजी की किसी तांत्रिक ने बलि दी है। मासूम का बलि के पहले श्रृंगार किया था, शव में श्रृंगार होने के लक्षण दिखे हैं। दूसरी ओर बिंदकी कोतवाल तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि तीन दिन पहले मासूम के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जहां पर शव बरामद हुआ है, वहां पर नाले में पानी भर हुआ है। ऐसे में मासूम की डूबकर मरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि परिजन गांव के एक तांत्रिक पर बलि देने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइड स्टोरी
फोटो एवं परिचय:-
33-बिंदकी कोतवाली के सामने जाम लगाए ग्रामीण
34-ग्रामीणों को समझाती पुलिस
गुस्साए ग्रामीणो ने जाम लगा कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर के ग्रामीणों ने मासूम की हत्या के विरोध में सोमवार की शाम मुगल रोड जाम कर आधा घंटे तक यातायात बाधित रखा। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर यातायात बहाल हो पाया।

खजुहा प्रतिनिधि के अनुसार नाले के पास से नंदापुर गांव निवासी मुकेश कुशवाहा की मासूम बेटी कंचन कुशवाहा का शव परिजन सीधे कोतवाली ले आए थे। मासूम की हत्या की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए और ट्रैक्टरों में बैठकर कोतवाली पहुंच गए, लेकिन ग्रामीणों के कोतवाली आने की पुलिस को पहले ही भनक लग चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने बिना किसी लिखापढ़ी के पहले पुलिस के साथ शव सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाली पहुंचने ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी शव पोस्टमार्टम हाउस पहने की जानकारी हुई, तो ग्रामीण अक्रोशित हो गए। पुरुष, महिला और बच्चे कोतवाली गेट के सामने मुगल रोड जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना पुलिस ने उच्चधिकारियों को देने के बाद ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब आधा घंटे तक समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो पाया। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार परिजन चिल्ला-चिल्ला कर मासूम की बलि देने की बात कह रहे थे। परिजन गांव के ही रहने वाले एक तांत्रिक का नाम भी ले रहे थे। हालांकि परिजनों ने तहरीर में किसी का नाम नहीं दिया है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह चंदेल का कहना है कि मासूम के गायब होने की पहले से रिपोर्ट दर्ज है। ऐसे में दूसरी तहरीर देने की जरूरत नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी रिपोर्ट में धाराओं में तरमीम कर दिया जाएगा।
फोटो-38-कंचन की फाइल फोटो

लापता मासूम बच्ची की हत्या, अंग कटे मिले

होली के दिन हुई थी गायब, परिवार ने लिखाई थी गुमशुदगी
चार दिन बाद शव मिला, एक हाथ व एक पैर नहीं दिखे
फूफा ने बलि देने की जताई आशंका, बोले श्रृंगारयुक्त था शव

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed