फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसों में कारखाना संचालक समेत दो की मौत

हादसों में कारखाना संचालक समेत दो की मौत

Tue, 01 Jan 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
हादसों में कारखाना संचालक समेत दो की मौत
बहुआ (फतेहपुर)। टांड-बांदा हाईवे पर दुर्घटनाओं में सोमवार को कारखाना संचालक और किसान की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा (65) आटा-तेल कारखाना संचालक थे। उनके बेटे मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव की दूसरी ओर रोड किनारे कारखाना है। पिता कृष्ण कुमार प्रतिदिन की तरह सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से कारखाने के लिए निकले थे। हाईवे पार कर रहे थे। तभी बांदा की ओर जा रहे
विज्ञापन


तेज रफ्तार डंपर ने पिता को टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर गिरे। डंपर चालक उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी। वह लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मौके पर पिता को मृत हालत में पाया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अफरा तफरी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने विरोध जताया। पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कारखाना संचालक की पत्नी रामबाई देवी की 15 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनके दो बेटे मनोज मिश्रा और मंटू मिश्रा हैं। पुलिस करीब एक घंटे बाद भीड़ हटाने के बाद यातायात बहाल करा सकी। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के लदिगंवा निवासी मनरूप प्रजापति (65) रविवार शाम खेत

से वापस घर वापस लौट रहा था। गांव किनारे हाईवे पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गई। परिजन शव लेकर वापस थाने पहुंचे। थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान की पत्नी फूलकुमारी रो-रोकर बदहवास हो गई। उसकी कोई संतान नहीं है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि तहरीर पर वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वाहनों की तलाश की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- मुत्तौर गांव में गमगीन परिजन

हाईवे पर हादसों में दो की मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका, समझाने पर हुए शांत
वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed