फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पड़ोसी से संबंध के शक में पत्नी को मार डाला

पड़ोसी से संबंध के शक में पत्नी को मार डाला

Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी से संबंध के शक में पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

किशनपुर (फतेहपुर)। चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति ने मंगलवार रात पत्नी पिंकी देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वह पत्नी को मोबाइल पर पड़ोसी युवक से बात करने से मना करता था। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला किशनपुर थानाक्षेत्र के अहमदगंज तिहार का है। गांव निवासी ज्ञानचंद्र रैदास (28) पुत्र बच्चा रैदास का इकलौता बेटा है। यह कई साल से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले मुंबई से ही पिंकी(26) को कोर्ट मैरिज कर ले आया था। पिंकी गांव में ही रहती थी। ज्ञानचंद्र एक साल बाद फिर से मुंबई जाकर कमाने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि ज्ञानचंद्र अक्सर पत्नी को फोन करता था। कॉल वेटिंग जाने पर वह शक करने लगा था। इससे विवाद होने लगा। तीन दिन पहले ज्ञानचंद्र मुंबई से अचानक गांव आ गया। पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। गुस्से में उसने पत्नी को डंडों से पीटा।
विज्ञापन


पड़ोसी युवक से फोन पर बात करने का उसे शक था। इस पर पत्नी पिंकी सामने रहने वाले प्रधान के घर महिलाओं के पास चली गई। तब से वह वहीं रह रही थी। मंगलवार रात लगभग आठ बजे ज्ञानचंद्र ने पत्नी को फोन मिलाया, फिर कॉल वेटिंग होने पर वह आपा खो बैठा। प्रधान के घर से पत्नी को खींचते हुए घर ले गया। आसपास के लोग छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें गाली देकर भगा दिया। इसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी से सिर में वार कर पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष किशनपुर राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। इलाकाई लोगों ने ज्ञानचंद्र को बैठा रखा था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, रात लगभग दस बजे एसपी राहुल राज भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed