फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   36 घंटे से लापता किशोरी का शव कुएं में मिला

36 घंटे से लापता किशोरी का शव कुएं में मिला

Tue, 05 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
36 घंटे से लापता किशोरी का शव कुएं में मिला
36 घंटे से लापता किशोरी का शव कुएं में मिला
विज्ञापन


फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में 36 घंटे से लापता किशोरी का शव मंगलवार की शाम कुएं में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के प्रयास से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


जगन्नाथपुर गांव निवासी राजेंद्र रैदास की बेटी अर्चना (18) कक्षा 12 में वहिदापुर स्थित कालेज की छात्रा थी। वह रविवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी। शाम को घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


इस पर मंगलवार की दोपहर परिजन मलवां थाने पहुंचे। यहां परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की फोटो मांगी थी। यहां से परिजन घर लौट आए थे। शाम को गांव में चरवाहों ने रामखेलावन के खेत में स्थित कुएं में अर्चना का शव उतराते देखा। इन्होंने राजेंद्र को घटना की सूचना दी। परिजनों ने टार्च की रोशनी में किशोरी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। राजेंद्र ने बताया कि बेटी घर से बकरी चराने निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अनूप सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मामला खुदकुशी का भी हो सकता है। जांच की जा रही है।

- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मां से झगड़े के बाद घर से निकली थी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed