{"_id":"5b9961f0867a557ff070689e","slug":"61536778736-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सात नए हिस्ट्रीशीटर खंगाले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में सात नए हिस्ट्रीशीटर खंगाले गए
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शातिर किस्म के अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शहर पुलिस ने सात हिस्ट्रीशीटरों का इतिहास खंगाला जाएगा। शातिरों के पीछे एक-एक सिपाही निगहबानी में लगाए गए हैं। सक्रिय अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब 172 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है। करीब चार साल से किसी कुख्यात की नई हिस्ट्रीशीट नहीं खोली गई थी। पुलिस ने नई हिस्ट्रीशीट में जमीनों का फर्जीवाड़ा कर बेचने के आरोप में पनी के भूमाफिया शेख एजाज अहमद उर्फ बाक्सर और कलक्टरगंज के मोहम्मद इस्लाम की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। राधानगर इलाके ज्ञान सिंह पटेल को चोरियों व दुष्कर्म का आरोपी होने पर हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। राधानगर
इलाके के ही अवधेश कुमार पाल को सूची में शामिल किया गया है। आरोपी कुछ माह पहले रायबरेली जिले के ऊंचाहार में अवैध शराब की तस्करी में पकड़ा गया था। आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा था। तपस्वी नगर के रामखेलावन उर्फ खेल्ला और अरबपुर के शकील उर्फ शफीक को लूटपाट व चोरियों के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों में सूचीबद्ध किया है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों की मय फोटो समेत फाइल तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से आदेश मिला था। आरोपियों से संबंधित हल्का इंचार्ज व चौकी प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के आदेश जारी कर किए गए हैं।
विज्ञापन
सात हिस्ट्रीशीटरों की खुलेगी कुंडली
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, भूमाफिया एजाज की खुली हिस्ट्रीशीट
अमर उजाला ब्यूरो