{"_id":"5b917d23867a557fed5e8638","slug":"61536261411-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारे के आयोजन में ग्रामीण भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंडारे के आयोजन में ग्रामीण भिड़े
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। मंदिर में भंडारे के आयोजन में बुधवार रात ग्रामीण आपस में बंदरबांट का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। बाद में दोनों पक्षों के आधा सैकड़ा लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव में राधाकृष्ण मंदिर है। मंदिर में 36 बीघा जमीन लगी है। जमीन को बृजकिशोर केशरवानी छह हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से मंदिर को चुकाते हैं। साल की तैयार 72 हजार की रकम में जन्माष्टमी और भंडारे का आयोजन करते हैं। भंडारे के आयोजन में ग्रामीणों ने बृजकिशोर से रकम का हिसाब मांगा। इसे लेकर विवाद चालू हो गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को कोतवाली में
शिकायत करने के लिए लेकर पहुंची। ग्रामीण एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर कोतवाली पहुंचे। पक्षों के बीच विवाद देख पुलिस ने बृजकिशोर केशरवानी, राममिलन पाल, भंवर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, चीतूपाल का शांतिभंग में चालान किया। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया दोनों पक्षों का विवाद करने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
भंडारे के आयोजन में ग्रामीण भिड़े
- पुलिस ने पांच लोगों का चालान किया
अमर उजाला ब्यूरो
भैंस न हटाने पर कार सवारों ने की मारपीट
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के तारनडेरा गांव में रास्ते से भैंस न हटाने पर कार सवारों ने किसान से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी कार सवारों को पकड़ा और शांतिभंग में चालान किया है।
तारनडेरा गांव निवासी चुनवाद मवेशी चराने बेटी के साथ जंगल जा रहा था। रास्ते में गौरी औरा गांव के कार सवार पहुंचे और कार सवारों ने भैंस हटाने को कहा। किसान ने बताया कि वह रास्ते से मवेशियों को किनारे करने लगा तभी कार सवार गालीगलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट की। एसओ कैलाश नाथ मौके पर पहुंचे। कार सवार शराफत, नसीमुद्दीन, फैयाज, अफसर को गिरफ्तार किया। उधर, मारपीट के मामलों में थाने के कुंदेरामपुर निवासी रवि कुमार वर्मा, सरहन बुजुर्ग निवासी ज्ञानी वर्मा, कल्लू वर्मा का शांतिभंग में चालान हुआ।