फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत
इलाहाबाद के विशेष ध्यानार्थ ----------
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
27- पुलिस लाइन में परिजनों से बात करते एसपी राहुल राज। अमर उजाला

हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत
अनियंत्रित होकर गिरने से लगी सिर में लगी चोट, नहीं लगाए थे हेलमेट
मूलरूप से इलाहाबाद निवासी हेड कांस्टेबल की सालभर पहले हुई थी तैनाती

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बाइक सवार हेड कांस्टेबल की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद शव को पैतृक स्थान के लिए रवाना किया गया। मौके पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।

इलाहाबाद उतरांव थाना क्षेत्र के बिरगापुर गांव निवासी संतोष कुमार उपाध्याय (58) हथगाम थाने की छिवलहा चौकी में तैनात थे। वह शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाइक से आए थे। काम निपटाने के बाद दोपहर चौकी जा रहे थे। हुसैनगंज थाने के जमरावां रोड पर सड़क किनारे उन्हें बेहोश पड़ा देखकर ग्रामीणों ने यूपी 100 पर सूचना दी। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कानपुर रेफर किया गया। हैलट में रात को उनकी सांसें थम गईं। पुलिस लाइन में एसपी राहुल राज ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सलामी देकर अंतिम विदाई की। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार, खागा सीओ श्रीपाल, थरियांव सीओ रामप्रकाश, आरआई अशोक कुमार, टीएसआई अर्जुन सिंह मौजूद रहे। हथगाम थानेदार विनोद सिंह ने बताया कि संतोष कुमार 25 दिसंबर 1989 को पुलिस में भर्ती हुए थे। एक साल पहले हथगाम थाने में तैनाती हुई थी। हुसैनगंज थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के बारे में मालूम चला था। सूचना आने पर बाइक थाने में खड़ी कराई गई थी और उन्हें अस्पताल भेजा था। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला था। इससे सिर में गिरने से चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed