फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   व्यापारी को नकली जेवर दे डेढ़ लाख ठगे

व्यापारी को नकली जेवर दे डेढ़ लाख ठगे

Sat, 13 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी को नकली जेवर दे डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज (फतेहपुर)। कपड़ा व्यापारी को नकली जेवर थमाकर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। कारागार राज्यमंत्री की पैरवी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया है।


जाफरगंज थाने के सुल्तानगढ़ निवासी श्रीपाल वर्मा की मऊदेव चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौराहे पर वेल्डिंग का काम करने वाला गोपालपुर गांव का एक शख्स दस माह पहले उनके पास आया था। उसने तीन लाख की रकम प्लाट लेने के लिए उधार मांगी थी। इसके बदले में छह सोने की चूड़ियां और दो जोड़ी कंगन दे गया था।
विज्ञापन


उसके पास डेढ़ लाख रुपये नगद थे। इनको देने के बाद अमौली बैंक से बाकी रुपये देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भतीजे पुष्पेंद्र को जेवर चेक कराने भेजा। जेवर नकली होने की बात पता चली तो बाकी रकम मनोज को नहीं दी। मनोज ने डेढ़ लाख की रकम लौटाने के लिए वक्त मांगा। इसके बाद सूरत भाग निकला। कुछ दिन पहले लौटा तो मामले की पंचायत भी हुई। अब आरोपी जेवर बदलने का उल्टा आरोप लगाने लगा है। उसने चांदपुर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसे जाफरगंज थाने में शिकायत के लिए भेजा। पुलिस के टरकाने पर जेल राज्य मंत्री जय कुमार जैकी से गुहार लगाई। राज्य मंत्री के निर्देश पर जाफरगंज पुलिस ने जांच शुरू की है। हल्का इंचार्ज रजनीश तिवारी ने बताया कि आरोपी को थाने बुलाया गया है। आरोपी के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मंत्री की सिफारिश पर पुलिस ने शुरू की जांच
-दस माह से व्यापारी को टरका रहा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed