{"_id":"5cddb733bdec220772689e7e","slug":"51558034227-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर खेत में फेंका गया था लापता किसान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या कर खेत में फेंका गया था लापता किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव से लापता किसान का शव खेत में हत्या के बाद फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट को मौत की वजह माना गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या की वजह खंगालने के लिए संदिग्ध और परिजनों से पूछताछ हो रही है।
बुधरामऊ गांव के किसान शिवबरन पासवान(45) तेरह मई की रात से लापता थे। उनका शव कैथनपुर गांव में खेत से बीते बुधवार को बरामद हुआ। नाक से खून निकल रहा था। सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला। किसान के सिर में किसी ठोस वस्तुु
से चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पत्नी ननकी देवी ने बताया कि गायब होने की रात आठ बजे वह पति और बेटी ऊषा देवी के साथ घर लौटी थी। दरवाजे पर पहले से गांव का रामबाबू पासवान, गोरी पासवान खाने-पीने के बहाने से पति को लिवा ले गए थे। उसे खोजबीन में पता चला कि सरकी गांव के नलकूप में पति को लेकर आरोपी पहुंचे थे। नलकूप मालिक बिंदा रैदास, रामबाबू, गोरी के साथ पति ने रात को खाना-पानी किया था। पत्नी ने इन्हीं लोगों पर पुलिस को लिखित देकर हत्या का अंदेशा जताया है। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
14- घायल मुबारक उर्फ बबलू
12- फाइल फोटो शानू
13- जैदून मोहल्ले में घर में गमगीन मां, पत्नी व भाभी
15- कोतवाली में हत्यारोपी
अ-फालोअप
हमले में घायल युवक की मौत
बुधवार रात शहर के जैदून मोहल्ले में हुआ था हमला
चार गिरफ्तार, हैलट ले जाते समय गेट पर ही हो गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर के जैदून मोहल्ले में पुरानी खुन्नस में बुधवार रात धारधार हथियार से हुए हमले में घायल चार लोगों में एक की मौत हो गई। कानपुर हैलट गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया। कानपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
बता दें कि मुराइनटोला चौकी क्षेत्र के युसुफजई मोहल्ला निवासी दिवंगत रहमत अली के बेटे शानू (35) पर बुधवार रात जैदून मोहल्ले के फुजैल ने साथियों संग धारधार हथियार से हमला किया था। कटर, चापड़, लाठी डंडे से हुए हमले में शानू, उसका बड़ा भाई मुबारक अली उर्फ बबलू, मां अनीसा, मौसेरा भाई अफरोज घायल हुए थे। जिला अस्पताल से शानू को कानपुर रेफर किया था। हैलट गेट पर उसकी मौत हो गई। शानू की पत्नी यासमीन की ओर से गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। यासमीन का आरोप है कि घर के बाहर चाय की दुकान में शानू रात करीब दस बजे मौजूद थे। पुरानी रंजिश के चलते शिब्बू, शोएब, फुजैल, शहनवाज पुत्र मोहम्मद नसीम और मोहम्मद मुनव्वर निवासी लाला बाजार पहुंचे। दुकान से घसीट लिए। हाथ में चापड़, पुट्टी कटर, डंडे, लात घूसों से हमला किया। बीच बचाव में सास, जेठ व मौसेरा भाई अफरोज बचाने पहुंचे। उन पर भी हमला किया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। शानू की हैलट में मौत के बाद परिजन बबलू को इलाज के बाद वापस लेकर जिला अस्पताल आ गए। घटना से मां अनीसा, पत्नी यासमीन का हाल बेहाल है। यासमीन का एक पांच साल बेटा हमजा है। वह तीन माह की गर्भवती भी है। शानू तीन भाइयों बबलू, रानू में दूसरे नंबर का था। चाय का होटल इलाके में काफी चर्चित थी। देर रात तक भीड़ लगी रहती थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तरमीम किया जाएगा। आरोपी शोएब, फुजैल, शहनवाज, मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनसे-
हमलावर स्कूटी से पहुंचे थे
हमले के पहले दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक व गालीगलौज हुई थी। उसके बाद हमलावर फुजैल साथियों संग स्कूटी से पहुंचा था। मारपीट के बाद स्कूटी को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर डाला।
इनसेट-
एक महिला को लेकर रही खुन्नस
हत्या जैसी वारदात के बाद के दोनों पक्षों में विवाद की जड़ पुरानी खुन्नस बता रहे हैं। इलाकाई लोगों के मुताबिक दोनों पक्ष एक महिला को लेकर चले आ रहे विवाद को सामने नहीं ला रहे हैं। जैदून इलाके में एक महिला रहती है। उसे लेकर शानू व फुजैल में तकरार रहती थी। बुधवार रात के घटनाक्रम में पहले जैदून में फुजैल से शानू पक्ष के एक युवक से कहासुनी हुई थी। फुजैल के साथ मारपीट भी हुई। उसी खुन्नस में फुजैल घर पहुंचा। घर से पीओपी में इस्तेमाल करने वाला कटर ब्लेड, चापड़ लेकर साथियों संग पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। शानू के बड़े भाई सबलू की दस साल पहले अपहरण के बाद हत्या की गई थी। हत्या के पीछे आशनाई का मामला रहा है। मां अनीशा ने बताया कि पहले बेटे की हत्या का गम आज तक नहीं भूले हैं। अब दूसरे की हत्या हुई है।