फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बैंक कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान

बैंक कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान

Tue, 30 Apr 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान
अमौली(फतेहपुर)। बैंक कर्ज से परेशान किसान ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव निवासी महाबीर का बेटा सुरेश सिंह(45) रविवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था। परिजन देर रात तक न लौटने पर खोजबीन चालू की। कोई पता नहीं लगा। उनका यमुना किनारे बबूल के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से शव लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजनों ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग की योजना के तहत दस साल पहले दो लाख रुपये बैंक से कर्ज लिया था। बीच में कुछ रुपया बैंक में डाला था। फसल में हर साल नुकसान होने से कर्ज नहीं भर पा रहे थे। करीब एक हफ्ते पहले तीन लाख की आरसी कट गई
विज्ञापन
विज्ञापन


थी। दिमागी तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। घटना से पत्नी ललिता देवी का हाल बेेहाल हो गया। किसान के पास चार बीघा जमीन थी। उसका सबसे बड़ा बेटा यज्ञ प्रताप सिंह 13 साल का है। उससे छोटे बेटे अभय प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह हैं। सबसे छोटी दस माह की बेटी है। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि कर्ज से परेशान होने की बात सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आई है।
बैंक कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान
- घर से रात को थे निकले, तीन लाख की कटी थी आरसी
अमर उजाला ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed